Jain Terapanth News

खामेमि सव्व जीवे, सव्वे जीवा खमंतु मे मित्ती मे सव्व-भूएसु, वेरं मज्झ न केणइ।।

आचार्य महाश्रमण की धवल सेना पर मधुमक्खियों ka हमला

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र में प्रवास के दौरान आचार्य महाश्रमण की धवल सेना पर रविवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। तीन साध्वियां व इनको बचाने के प्रयास में एक युवक चपेट में आ गया। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा 25 लोगों को भी हल्के डंक लगे हैं। हालांकि मधुमक्खियों के हमले से महाश्रमण को सुरक्षित बचा लिया गया। 
महाश्रमण की धवल सेना के कुंचोली से दोवास की ओर प्रवास के दौरान यह घटना सुबह 7.30 बजे हुई। कणुजा के पास वट वृक्ष से उड़ी मधुमक्खियों ने आचार्य से आगे चल रही साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा व अन्य साध्वियों पर हमला बोल दिया। साध्वी कनक प्रभा को अन्य साध्वियों व सुरक्षाकर्मियों ने शॉल ओढ़ा कर बचा लिया। 
 साध्वी प्रमुखा को बचाते वक्त साध्वी स्वर्णरेखा, सुधांशु प्रभाजी व एक अन्य साध्वी डंकों से बेसुध हो गईं। कुंभलगढ़ उप प्रधान के पुत्र सोहनसिंह ने एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर साध्वियों को कंबल ओढ़ाकर बचाया। इस प्रयास में सोहन सिंह भी घायल हो गया। साध्वियों को उदयपुर रेफर कर दिया गया, जबकि सोहनसिंह का ओड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

आचार्य श्री महाश्रमण के आगामी कार्यक्रम :


2014 - मर्यादा महोत्सव - गंगाशहर; चातुर्मास - दिल्ली।
2015 - मर्यादा महोत्सव - कानपुर; चातुर्मास - बिराटनगर (नेपाल)।
2016 - चातुर्मास - गुवाहाटी।
2017 - चातुर्मास - कोलकाता।

Future Plan of ACHARYA SHRI's


2014 Chaturmas declared for New Delhi, india
2015 Chaturmas declared for BIRATNAGAR Nepal .
2016 Chaturmas declared for Guwahati Assam, India.
2017 Chaturmas declared for Kolkata India.
Maryada Mahotsava for the year 2012 is declared for Amet, Rajasthan, India.