नोहर. स्थानीय तेरापंथ भवन में पयूर्षण पर्व का तीसरा दिवस सामयिक दिवस के रूप में साध्वी स्वर्णरेखा के सान्निध्य में मनाया गया। इस मौके पर हुई धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी स्वर्णरेखा ने कहा समता की साधना करना ही सामायिक है। सामायिक को चार भागों में बांटा गया है। जप, ध्यान, स्वाध्याय व त्रिगुप्ति की साधना यानि मन, वचन और काया की साधना। साध्वी सुधांशु प्रभा ने अपने प्रवचन में कहा सामायिक का समय 48 मिनट का होता है कर्म रोग,विषमता का धुंआ,कर्म के मैल को समाप्त करने के लिए समता की साधना अत्यन्त आवश्यक है। साध्वी स्वास्तिक श्री ने अभिनव सामायिक का बहुत ही सुन्दर प्रयोग कराये। कार्यक्रम का शुभारंभ महेन्द्र सिपानी के मंगलाचरण से हुआ। इस अवसर पर विनोद बरडिय़ा को अणुव्रत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा को कोषाध्यक्ष सुशील सिपानी व अणुव्रत समिति की प्रभारी सुशीला बांठिया ने संबोधित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में कुर्सी जीतो प्रतियोगिता में मोनिका सिपानी ने प्रथम,शांता देवी घीया ने द्वितीय व अरिहंत पटावरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पांचीलाल ने पुरुस्कृत किया।
No comments:
Post a Comment